Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

सीएम नायब ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित,हरियाणा आवासन बोर्ड का एचएसवीपी में हुआ विलय।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, नागरिकों को बेहतर आवासन सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा शहरी योजना एकीकरण में सुधार के उद्वेश्य से आवासन बोर्ड हरियाणा को भंग कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में विलय कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन हरियाणा विधानसभा में सरकारी संकल्प पेश करते हुए बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आवासन बोर्ड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, दोनों के कार्य लगभग एक समान थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवासन बोर्ड हरियाणा में कार्यरत सभी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।  यह संकल्प हरियाणा आवासन बोर्ड अधिनियम, 1971 की धारा 80 की उपधारा (1) के प्रावधानों के तहत पारित किया गया है। अब बोर्ड की सभी जिम्मेदारियां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की होंगी।

Related posts

चण्डीगढ़: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आनन्द कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नियुक्त किया।

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में लुहार खांड सिंह को किया सम्मानित

Ajit Sinha

भर्ती के नाम पर घोटाले और पारदर्शिता के नाम पर ड्रामा व झूठा प्रचार कर रही सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x