Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर लाल विडियो कांफ्रेस से करेंगे फरीदाबाद जिला की 8 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास -डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को विडियो कांफ्रेस के माध्यम से फरीदाबाद जिला की आठ विभिन्न परियोजनाओं काउद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन आठ परियोजनाओं पर करीब 143 करोड़ की धनराशी की लागत आएगी। इनमें फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की चार व हरियाणा स्टेट रोड ब्रिज डेवलेपमेंट कार्पोरेशन की एक परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर 107.17 करोड़ रूपये की धनराशी ख़र्च की जाएगी। वहीं एफएमडीए की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा जिन पर करीब 36.71 करोड़ की लागत आईं है।

ज़िला स्तरीय कार्यक्रम उद्घाटन कार्यक्रम लघु सचिवालय के कमरा नंबर 603 में प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में जिला के सभी विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम से जिला की एफएमडीए की तीन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें 13.25 करोड़ की लागत से बनी सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड़, 11.35 करोड़ की लागत से बनी कोर्ट रोड़ व 12.10 करोड़ की लागत से बनाकर तैयार हुई वाईएमसीए चौक से बाय-पास तक जाने वाली मास्टर रोड़ शामिल है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 3 करोड़ की लागत से दिल्ली-मथुरा रोड़ से लक्कड़पुर की ओर जाने के लिए एक फुटऑवर पुल के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस पुल का निर्माण हरियाणा स्टेट रोड ब्रिज डेवलेपमेंट कार्पोरेशन द्वारा करवाया जाएगा। वहीं 104.17 करोड़ की लागत से बन कर तैयार होने वाली फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 17.46 करोड़ की लागत से नगर निगम ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर बनने वाले इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर,एफसीटीएसएल एवं एफएससीएल बिल्डिंग का शिलान्यास किया जाएगा। बड़खल झील के कायाकल्प की परियोजना का भी कार्यक्रम में शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजना 56.46 करोड़ की लागत से पूर्ण की जाएगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर-25 में 15 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 25 करोड़ रूपये खर्च किये जाएँगे। वहीं 5.25 करोड़ की लागत से सेक्टर-21(बी) स्थित शिवाजी पार्क व विवेकानंद पार्क का पुनर्विकास भी किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:डीसी बिक्रम बोले,बारिश के मौसम में एनएचपीसी अंडरपास सहित शहर में जलभराव न हो,इसकी कोशिश की जा रही है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने देश के सबसे पहले स्टेनलेस स्टील रेलवे फुट ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरीः नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्रों से युवा वर्ग रहें सावधान 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x