Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हरियाणा-भूपेंद्र हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पानीपत: राहुल गांधी की भारत के जोड़ो यात्रा के हरियाणा में दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज पानीपत रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली स्थल व यात्रा के रूट का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली और नेता व कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पूरे देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में पहले चरण के दौरान उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि यात्रा को लेकर हरियाणा की जनता में कितना उत्साह है। इसके दूसरे चरण में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। जन सैलाब के मामले में हरियाणा खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पानीपत में होने वाली भारत जोड़ो रैली में भी बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। जन भागीदारी के हिसाब से यह ऐतिहासिक रैली साबित होगी। 

हुड्डा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जाति-धर्म के नाम पर होने वाली बंटवारे की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी की मुहिम रंग ला रही है। जहां से यात्रा गुजरती है लाखों की तादाद में लोग उसके साथ जोड़ते हैं। हरियाणा में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी अलग-अलग सामाजिक और नागरिक संगठनों से राहुल गांधी का संवाद जारी रहेगा। राहुल गांधी किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी समेत अलग-अलग वर्गों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानते हैं और फिर उसे आवाज देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ाव महसूस कर रहा है। पत्रकारों द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें बैठक पर करके सिर्फ टाइमपास कर रही हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में अपना फैसला सुना हो चुका है। अब इसे लागू करवाने की जिम्मेदारी केंद्र और हरियाणा सरकार की है। इसलिए इस मुद्दे पर बैठकें नहीं बल्कि अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करनी चाहिए। खेल मंत्री पर लगे आरोपों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। तभी मामले की निष्पक्ष जांच संभव है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का किया आग्रह।

Ajit Sinha

देश में लोकतंत्र का गला घोंटते हुए तत्कालीन पीएम इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा दिया था: अमित शाह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी पंचायतीराज प्रकोष्ठ का विस्तार, 22 जिला संयोजकों समेत 28 पदाधिकारी बनाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x