अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में सभी सुविधाओं से लैस देश के पहले सात ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। यह चार्जिंग स्टेशन डीटीसी के राजघाट डिपो के अलावा आईपी एस्टेट, कालकाजी, नेहरू प्लेस, महरौली, द्वारका सेक्टर-2 और द्वारका सेक्टर-8 में चालू किए गए हैं, जबकि पहले से ही दो हजार चार्जिंग प्वाइंट्स चालू हैं। राजघाट डिपो में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली बड़ी तेज़ी से देश की ईवी कैपिटल बन रही है। उन्होंने कहा कि स्लो चार्जिंग पर तीन रुपए और फास्ट चार्जिंग पर 10 रुपए प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए एक एप भी बनाया गया है। इसकी मदद से लोगों को अपने आसपास स्थित चार्जिंग स्टेशन को तलाशने में मदद मिलेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल में दिल्ली में 60846 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। 2020 में जब हम लोगों ने ईवी पॉलिसी बनाई थी, तब हमें उम्मीद नहीं थी कि इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। पिछले साल 25809 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे, जबकि इस साल बीते सात महीने में ही 29848 ईवी खरीदे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘‘स्वीच दिल्ली’’ अभियान के अंतर्गत आज राजघाट बस डिपो से दिल्ली में स्थित डीटीसी के सात डिपो के अंदर स्थापित चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। यह चार्जिंग स्टेशन राजघाट के अलावा आईपी एस्टेट, कालकाजी, नेहरू प्लेस, महरौली, द्वारका सेक्टर-2 और द्वारका सेक्टर-8 में स्थापित किए गए हैं। इसमें तीन तरह से चार्जिंग शामिल हैं। जिसमें भारत एसी 001, भारत डीसी 001 और फास्ट कंबो चार्जिंग स्टेशन हैं।

तीनों चार्जिंग स्टेशन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, जहां दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल को परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चार्जिंग स्टेशनों की विशेषताओं और तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईवी वाहन कैसे चार्ज होते हैं और एक ईवी चार्ज होने में कितना समय लेता है। साथ ही, परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने सीएम श्री अरविंद केजरीवाल को एक इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करके दिखाया। इस अवसर पर दिल्ली डीडीसी के उपाध्यक्ष श्री जैस्मीन शाह और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली में डीटीसी के सात डिपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जा रहे हैं। इनमें से एक चार्जिंग स्टेशन राजघाट डिपो है। हम सब ने यह देखा कि किस तरह से चार्जिंग स्टेशन काम करते हैं और किस तरह यहां इलेक्ट्रिक वाहन यहां चार्ज हो पाएंगे। हम लोगों ने 2020 में दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी बनाई थी। जब हमने पॉलिसी बनाई थी, तब हमें उम्मीद नहीं थी कि हम लोगों को इतना जबरदस्त रिस्पॉस मिलेगा। पिछले दो साल में 60846 इलेक्ट्रिक वाहन दिल्ली में खरीदे जा चुके हैं। पिछले साल 25809 ईवी वाहन खरीदे गए थे और इस साल अभी सात महीने ही हुए और इन सात महीनों में 29848 वाहन खरीदे गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 115 फीसद की वृद्धि हुई है। साल के अंत तक और ज्यादा वृद्धि हो जाएगी। दिल्ली के लोगों ने अब इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना शुरू कर दिया है। एक बार जब जनता अपनाना शुरू कर देती है, तो उसके बाद अपने आप बदलाव आना शुरू हो जाता है। अब लोग धीरे-धीरे अपने पुराने वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 में दिल्ली में जितने वाहन खरीदे गए हैं, उनमें 9.3 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन थे। इसमें सबसे ज्यादा दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में 57 फीसद की वृद्धि हुई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि हम लोग करीब 150 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें भी खरीद चुके हैं और अगले हफ्ते 75 इलेक्ट्रिक बसें और आ रही हैं। इसके अलावा, 2023 के अंत के दो हजार और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में आ जाएंगी। आज यह डीटीसी के सात डिपो के अंदर चार्जिंग स्टेशन शुरू हो रहे हैं। पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पहले ही दो हजार ईवी चार्जिंग प्वाइंट चालू हैं। इसके अलावा, इसके अलावा आज यह सात चार्जिंग स्टेशन शुरू हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमने देखा कि एक फास्ट चार्जिंग और एक स्लो चार्जिंग है। स्लो चार्जिंग पर तीन रुपए प्रति यूनिट चार्जिंग शुल्क लिया जाएगा और फास्ट चार्जिंग पर 10 रुपए प्रति यूनिट शुल्क लिया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की सुविधा के लिए एक एप भी बनाया गया है। अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है, तो आप वो एप डाउनलोड कर लें। अगर आपको अचानक ईवी को चार्ज करने की जरूरत है, तो पूरी दिल्ली में आपके आसपास जो चार्जिंग स्टेशन होगा, एप बता देगा। एप पर यह भी दिखेगा कि किस चार्जिंग स्टेशन पर अभी गाड़ियां चार्ज हो रही हैं और कौन सा स्टेशन अभी खाली है। यह एप बहुत ही अच्छा है और जनता को इससे सुविधा हो रही है। मैं समझता हूं कि पूरे देश में दिल्ली में इस किस्म का पहला चार्जिंग स्टेशन है। इतनी सारी सुविधाओं से लैस और इतना मॉडर्न चार्जिंग स्टेशन देश में और कहीं नहीं हैं। अब एक तरह से दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनती जा रही है। जो मैंने आंकडे दिए कि पिछले एक साल में दिल्ली में भारी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं। पूरे देश में, दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितना हमने उम्मीद की थी, उससे कहीं ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। अगर दिल्ली में कुल वाहनों में करीब 68 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या ज्यादा नहीं है। यह संख्या अभी कम है। लेकिन नई तकनीक है, नए वाहन हैं। लोग इसको बहुत तेजी से अपनाते जा रहे हैं। मैं समझता हूं कि आने वाले समय के अंदर इसका प्रभाव काफी ज्यादा होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ दिल्लीवालों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 साल में देश में सबसे ज्यादा 60,846 ईवी दिल्ली में बिके। आज देश में अपनी तरह के पहले सात चार्जिंग स्टेशन शुरू हुए। 2000 चार्जिंग प्वाइंट ्स पहले से हैं। दिल्ली बड़ी तेज़ी से देश की ईवी कैपिटल बन रही है।’’
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

