Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

सीएम एंव डिप्टी सीएम  ने 13वें दक्षिण एशिया खेलों में निशानेबाजी में भारत के लिए पदक जीतने पर बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेपाल की राजधानी काठमांडु में चल रहे 13वें दक्षिण एशिया खेलों (सैफ) में निशानेबाजी में भारत के लिए पदक जीतने पर हरियाणा की कुमारी गौरी श्योराण व काजल सैनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गौरी श्योराण को आज निशानेबाजी की टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक मिला है।

इसी प्रकार हरियाणा की एक और बेटी काजल सैनी ने टीम इवेंट में स्वर्ण तथा इसी इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला है। उन्होंने कहा कि हमें गौरी श्योराण व काजल सैनी जैसी बेटियों पर नाज है। 



उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने दक्षिण एशिया खेलों (सैफ) में पदक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने पर भारतीय खिलाडिय़ों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी निश्चित रूप से देश के लिए अधिक से अधिक पदक लेकर आएंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को 14 अवैध पिस्टल व 14 मैगजीन सहित मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ ब्रेकिंग: डॉ. अमित अग्रवाल ने यूआईईटी के दो छात्रों का स्मार्ट सोलर हब किया लांच।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी शुरू- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!