Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने किया जिला नागरिक अस्पताल में औचक निरिक्षण, कई नदारत मिले


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद की टीम ने आज सुबह जिले के नागरिक अस्पताल के अलग -अलग विभागों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारीगण नदारत मिले , और कई अधिकारी एंव कर्मचारीगण लेट लतीफ़ यानी काफी देरी से पहुंचे। इस पुरे मामले की रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेज दी गई हैं। ये कार्रवाई ड्यूटी मजिस्टेट व नायब तहसीलदार, बड़खल सुरेश कुमार की मौजूदगी में की गई हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नागरिक अस्पताल फरीदाबाद में काफी कर्मचारी देरी से कार्यालय में आते है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पडता है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। उनका कहना हैं कि प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद में तैनात उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार,सतबीर सिंह अपने सहयोगी कर्मचारियों व नायब तहसीलदार, बड़खल व ड्यूटी मजिस्टेट सुरेश कुमार की उपस्थिति में जिला के नागरिक अस्पताल की कुछ शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया गया।

चैकिंग के दौरान जिला नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय में कुल 3 कर्मचारियों में 2 कर्मचारी 10 बजे के बाद, जिला वैक्सीन केन्द्र में 6 कर्मचारियों में 4 कर्मचारी 9.50 के बाद व 1 कर्मचारी गैर-हाजिर, लेखा शाखा में कुल 22 कर्मचारियों में से 4 गैर-हाजिर, जिला टी.बी. सेंटर में कुल 31 कर्मचारियों/अधिकारियों में से 5 कर्मचारी 9.30 बजे के बाद आने पाए गए । इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डी.एन.बी. छात्र, पैरामेडिकल स्टाफ व डाक्टर स्टाफ समय पर उपस्थित मिले। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट अलग से भेजी जायेगी।

Related posts

संपत्तियों को सौंपने और कब्जा लेने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त :नेहा सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए शिक्षण सत्र शुभाशीष के लिए डीएवी शताब्दी में हवन का आयोजन

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आवश्यकता के अनुसार उपभोक्ता करवा सकेंगे बिजली मीटर रिचार्ज स्मार्ट मीटर लगवाएं, बिजली बिल में छूट पाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x