Athrav – Online News Portal
अपराध स्वास्थ्य हरियाणा

मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने मेडिकल डिग्री के बिना अस्पताल चला ने के आरोप में चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने मेडिकल डिग्री के बिना अस्पताल चलाने के आरोप में चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ते द्वारा हिसार के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ चार अलग अलग टीमों का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।  गिरफ्तार किया गए सभी डॉक्टर हिसार जिले के हांसी शहर में अवैध रूप से अपने निजी अस्पताल चला रहे थे, जो चिकित्सा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हांसी शहर में कुछ डाक्टरों द्वारा बिना डिग्री के चलाये जा रहे प्राईवेट अस्पतालों बारे गुप्त सूचना प्राप्त होने पर  रेड की गई।       

डॉ. संदीप कुमार, ए.एम.ओ, नागरिक हस्पताल, हिसार द्वारा बर्फी देवी एण्ड लीलू राम सैनी नर्सिग होम पर रेड की गई। रेड के दौरान नर्सिंग होम के मालिक डॉ. जयविन्द्र सैनी, उम्र 42 साल, निवासी गोसाई गेट, हांसी बी.ए.एम.एस. डिग्री पेश नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  इसी प्रकार, प्रदीप हेल्थ एण्ड केयर सेन्टर, चौपटा बाजार, हांसी पर भी  रेड की गई। रेड के दौरान केयर सेंटर के मालिक डॉ. प्रदीप कुमार, उम्र 35 साल, निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी, अपनी डिग्री से सम्बन्धित कोई कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।डॉ. बलराज सिंह, ए.एम.ओ., नागरिक अस्पताल, हिसार की अगुवाई में टीम ने रमन अस्पताल व रमन लैब, नजदीक काली देवी रोड़, हांसी पर भी रेड की गई। रेड के दौरान, अस्पताल व लैब के मालिक डॉ. आनन्द कुमार, उम्र 31, निवासी ढाणा खुर्द, ने अपनी डॉक्टर की डिग्री व अन्य कागजात पेश किये।

इन कागजातों को सन्देहजनक मानते हुए रेडिंग टीम ने आगामी कार्यवाही करने हेतू सभी कागजातों की जांच करने के लिए कब्जे में ले लिया।डॉ. विमल प्रकाश, ए.एम.ओ., नागरिक अस्पताल, हिसार की अगुवाई में टीम ने मंगलम आरोग्य पीठ, माडल टाउन, हांसी पर रेड की। रेड के दौरान, डॉ. राजेश कुमार, उम्र 40 साल, निवासी नई काठमण्डी, हांसी, जो उक्त अस्पताल का मालिक है, के द्वारा डॉक्टर की डिग्री सम्बन्धित कागजात पेश किये गए, जिसे डॉ. विमल प्रकाश ने सन्देहजनक मानते हुए बताया कि इन कागजातों की जांच करवाए जाने की आवश्यकता है।

Related posts

Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा: लाभार्थियों को सरसों के तेल के पैसे भेजने के लिए बैंक खाते वैरिफाई करें अधिकारी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में भगौड़ा अपराधी दीपक उर्फ़ भूरी उर्फ़ चिराग उर्फ़ राहुल गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!