Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा के हर जिला में होगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रवास कार्यक्रम : मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा की छोटी टोली की बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली , संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया बैठक में मौजूद रहे। छोटी टोली की इस बैठक में सरकार और संगठन के समन्वय से “नॉनस्टॉप सरकार“ की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना, रचना व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। छोटी टोली की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर जिला में प्रवास करेंगे और लोगों की शिकायतें सुनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से भी मिलेंगे तथा जिला व प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रदेश में हो रही सीईटी की परीक्षा को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में लगभग 13.5 लाख परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा दे रहे हैं। हरियाणा की नायब सरकार ने सीईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए पूरी तैयारी के साथ अच्छी व्यवस्था की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में पहली बार परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक ले जाने और घर तक छोड़ने की शानदार व्यवस्था नायब सरकार ने की है। बड़ौली ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े उसके लिए सभी तैयारियां सरकार और प्रशासन द्वारा की गई है और परीक्षा अच्छे माहौल में हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र पर परीक्षार्थियों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सीईटी की परीक्षा को लेकर किए गए अच्छे प्रबंध को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि छोटी टोली की बैठक हर महीने होती है। इस बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होती है साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना बनाई जाती है। श्री बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स,बिलासपुर का निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिना किसी दबाव में आए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में “THE NAIN HOMES” का केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल ने केक काटकर किया उद्घाटन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x