Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से सोनीपत तक किया रेल में सफर, निपटाए दफ्तर के काम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेल में सफर किया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से सोनीपत तक जन शताब्दी में सफर किया। करनाल स्टेशन पर उन्होंने आम लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने सफर के दौरान अपने दफ्तर से जुड़े फाइल संबंधी कार्य भी रेल में ही निपटाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल का सफर करने में बेहद आनंद आ रहा है, इससे सरल, सुगम, आरामदायक सफर नहीं होता है। सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से अच्छा रेल मार्ग होता है। रेलवे की यात्रा के दौरान व्यक्ति को काफी समय मिल जाता है। इस दौरान लोगों से बातचीत की जा सकती है। फाइल संबंधी कार्य निपटाए जा सकते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में यात्रा करने का उनका पुराना अनुभव रहा है। आज जन शताब्दी में यात्रा करके अच्छा अनुभव हो रहा है।करनाल स्टेशन पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे मंत्रणा की।

Related posts

एसवाईएल को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सार्थक चर्चा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: राज्य के सभी पुलिस थानों व चौकियों में आगामी 1 अप्रैल, 2022 तक लगेंगे सीसीटीवी कैमरे-अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पति के शक से तंग आ छोड़ा घर, क्राइम ब्रांच ने 5 साल बाद ढूंढा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x