Athrav – Online News Portal
नोएडा

हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट हुई खराब, आधे घंटे तक फंसी रहीं 4 महिलाएं.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी में चार घरेलू सहायक महिलाएं सोसाइटी के टॉवर की लिफ्ट में फंस गई। जिसके कारण बुरी तरह से महिलाएं डर गईं। ये महिलाएं करीब 26 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म का बटन दबाकर मदद पाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। आखिरकार मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के चारों लोगों चारों को बाहर निकाला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोसायटी के सीएस 4 लिफ्ट में फंसी महिलाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं। ऑपरेटर उन्हें बाहर निकालने में मदद कर रहा है। सोसायटी के सीएस 4 लिफ्ट में फंसी महिलाएं ममता देवी, लिपी बीबी, शिरीन बीबी व सावित्री सोसाइटी में काम करने के लिए आई थीं और लिफ्ट के सहारे ऊपर जा रही थी, तभी तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट रुकने के बाद महिलाओं ने आपातकालीन बटन दबाया. लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। इस बीच मोबाइल से नेटवर्क भी गायब हो गया था। लिफ्ट में पंखा भी बंद हो गया था। इसके कारण घुटन होने लगी। महिलाएं बुरी तरह से डर गई।सुरक्षाकर्मी राजाराम का कहना है कि घटना लिफ्ट रुकने के बाद महिलाओं ने आपात कालीन बटन दबाई मौके पर पहुंचकर देखा तो लिफ्ट छठवें व सातवें तल के बीच में फंसी थी। लोगों का कहना है कि लिफ्ट के सेंसर ने अचानक काम करना बंद कर दिया, मामले की शिकायत मेंटेनेंस सेल के लोगों से की गई। आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद भी करीब 26 मिनट बाद मेंटेनेंस से लोग मौके पर पहुंचे। सोसायटी के सुरक्षा अधिकारी नीतीश बताया कि लिफ्ट फंसने के बाद महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है।सोसायटी के लोगों ने बिल्डर व मेंटेनेंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रखरखाव मोटी रकम लेने के बाद भी सोसायटी की लिफ्ट की मरम्मत नियमित तौर पर नहीं की जा रही। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: नॉएडा पुलिस ने आज सवा तीन करोड़ के नशीला पदार्थों के साथ 6 तस्करों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एनटीपीसी के जनरल मैनेजर को ट्रैफिक पुलिस के कॉस्टेबल पर तेज रफ़्तार कार चढ़ा कर कुचलने की कोशिश,अरेस्ट।

Ajit Sinha

आर्मी की नौकरी छोड कर बहुत जल्दी अमीर बनने के लिए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश, 8 अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x