Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से बैठक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री  भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। मनोहर लाल ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरियाणा में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं के लाभ देने की दिशा में ईएसआई अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में गुरुग्राम में स्थापित होने वाले 500 बैड क्षमता के ईएसआई अस्पताल परियोजना के अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने वाले अन्य 5 ईएसआई अस्पतालों, नर्सिंग महाविद्यालय व ईएसआई डिस्पेंसरियों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा में श्रमिकों की सामान्य सेवाओं-सुविधाओं , श्रमिक कल्याण योजनाओं के सही रूप में कार्यान्वयन के संदर्भ में हरियाणा सरकार की प्रशंसा की।मनोहर लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के  मध्य एमओयू होगा। श्रमिकों का विभिन्न प्रकार का डाटा भी सांझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के श्रमिकों को नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) होगा।

हरियाणा में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में अरावली सफारी पार्क को विश्व स्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में अरावली सफारी पार्क परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक होगा। अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिन्हित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अरावली क्षेत्र के जीर्णोद्धार व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए सरकार की सराहना भी की । केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है। अरावली सफारी को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने की दिशा में विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्रालय एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव  सुनील बर्थवाल व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव श्री एम डी सिन्हा सहित केंद्र व राज्य सरकार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

शराब कारोबारी को गोली मार कर हत्या करने के मामले में पांच आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरूग्राम मैराथन को लेकर उपमंडल सोहना व पटौदी में प्रोमो रेस आयोजित

Ajit Sinha

पडोसी महिला से बलात्कार, वीडियो बनाई, पति का अपहरण कर चलती गाड़ी में हत्या कर दी, उसके शव को दफना दिया, पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x