Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने आज हुक्का बार में मारा छापा 18 लड़के व 8 लड़कियां उड़ा रहे थे धुंआ-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में गैर- कानूनी तरीके से चलाए जा रहे एक हुक्का बार में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके से 26 लोग मिले , जिनमें 18 नौजवान लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से कई लड़के -लड़कियां हुक्का पीते हुए मिले। इस संबंध में थाना खेड़ीपुल में एक मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। और आगे की कार्रवाई अभी जारी हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना खेड़ी पुल एरिया में एक अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है, जहाँ पर नोजवान लड़के – लड़कियां प्रतिबंधित प्लेवर हुकका का सेवन करते हैं, जो गलत है। उनका कहना हैं कि इस सूचना के बाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की गठित टीम ने इलाके पुलिस की मदद से अमोलिक चौक के निकट फ्लेम दा कैफे हुक्का बार पर छापा मारा।

इस हुक्का बार को हर्ष कुमार द्वारा चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान इस हुक्का बार कैफे में मौके पर 18 लड़के व 8 लड़कियां प्रतिबंधित फ्लेवर हुक्का का सेवन करते हुए पाए गए। इस सम्बंध में ज्ञात हैं कि इस हुक्का बार मे लड़के -लड़कियों को जन्मदिन पार्टी के उपलक्ष्य में फ़्लेवर हुक्का पिलाकर युवा जनरेशन को नशे की लत में डाला जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद की मीटिंग में लिया फैसला 22 अप्रैल को जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेंगे धरना व प्रदर्शन।

Ajit Sinha

मानव रचना विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: 1500 छात्रों को दी गई डिग्रियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाई गरिमा।

Ajit Sinha

कई पिस्टलों से एक साथ कार सवार शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतारने वाले चार बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x