Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने वाले सीएससी सेंटर पर मारा छापा, अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता,फरीदाबाद द्वारा भतोला- तिगांव रोड पर करण देव कंपलेक्स में नेट प्वाइंट के नाम से खोले गए एक कॉमन सर्विस सेंटर पर छापा मारा गया है। जहाँ पर स्थानीय निगम पार्षद, विधायक, जिला शिक्षा अधिकारी आदि की मोहर का उपयोग करके फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड आदि तैयार किए जा रहे थे।

 इस सम्बंध में सतबीर सिंह सब इंस्पेक्टर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा जानकारी दी गई कि आज  एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गुलाब सिंह, निवासी राजा गार्डन, गोपी कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद द्वारा भतोला- तिगांव रोड पर करण देव कंपलेक्स में नेट प्वाइंट के नाम से एक कॉमन सर्विस सेंटर खोला हुआ है और उनके द्वारा स्थानीय निगम पार्षद, विधायक,  जिला शिक्षा अधिकारी आदि की मोहर का उपयोग करके फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड आदि तैयार किए जाते हैं।
 
इस सम्बंध में कार्रवाई  करने के लिए राजेश चेची, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशन में निरीक्षक जगदीश, राजेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर, सहायक उप -निरीक्षक महेन्द्र व प्रभु दयाल को टीम में शामिल करते हुए एनआईसी विभाग, फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीएससी सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। इस कॉमन सर्विस सेंटर के औचक निरीक्षण पर यहां विभिन्न अधिकारियों तथा राजनेताओं की 5/6 मोहरे मिली तथा इन मोहरों का उपयोग कुछ दस्तावेजों पर किया जा रहा था।
     
सीएससी  सेंटर संचालक द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर इन मोहरों का उपयोग करते हुए नागरिकों के आधार कार्ड,  पैन कार्ड बनवाने से सम्बंधित दस्तावेज तैयार किए  गए जिसके आधार पर अपात्र लोग भी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा कर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुचा रहे थे। स्थानीय पुलिस द्वारा मौका पर उपस्थित तुषार नामक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए मौका से बरामद मोहर, फर्जी दस्तावेज तथा कम्प्यूटर उपकरणों को कब्जे पुलिस में लिया जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related posts

दहेज के लिए प्रताड़ना की इंतहा, बेल्ट से पीटा, बीड़ी व सिगरेट से जलाया, ससुरालियों पर केस दर्ज -वीडियो में सुने पीड़िता को

Ajit Sinha

बर्थ-डे पार्टी में लड़की को ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर क्षेत्र में सनसनी फ़ैलाने वाले तीनों लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव मच्छगर व दयालपुर में की भारी तोड़फोड़, विरोध करने वालों के खिलाफ होगा केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x