Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय सम्मान के साथ हुआ चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का शनिवार को जिला सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी तेजा खेड़ा फार्म पहुंचकर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम दर्शन के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित कई बड़े नेताओं और लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रातः 8 बजे से पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटकर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। अंतिम संस्कार से पहले हरियाणा पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया गया।

इस दौरान रणजीत सिंह चौटाला, अभय चौटाला, अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, करण चौटाला और अर्जुन चौटाला सहित पूरे परिवार ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात है कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर को गुरुग्राम में निधन हुआ था। वे 89 वर्ष के थे। हरियाणा सरकार ने दिवंगत के सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया हुआ है। 

Related posts

नई दिल्ली: देश विरोधी ताक़तें देश में नफरत और हिंसा का जहर घोल रही हैं-सोनिया गांधी-सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी अबु बकर और सहजाद को पुलिस ने किया अरेस्ट, एसटीएफ गठित।

Ajit Sinha

धर्म परिवर्तन करके विदेश भेजने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी में आरोपी अरेस्ट, 2 दिन पुलिस रिमांड पर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x