Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक में ॐ प्रकाश धनखड़ ने की शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को पंचकूला के पी डब्ल्यू डी रेस्ट हॉउस में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत की। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन की मजबूती का प्रमुख आधार सेवा कार्य है इसलिए युवाओं की भागीदारी जनसेवा के कार्यों में हो ये बहुत जरुरी है l उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं का भविष्य स्वर्णिम बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव के नौकरियां प्रदान की जा रही हैं।

बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि युवामोर्चा के कार्यकर्त्ता अपने उत्साह और उर्जा से संगठन को मजबूती की नई उचाईयों तक लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मोर्चे के साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के विचार को हर एक युवा तक पहुँचाने का काम हम करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र और प्रदेश संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ समन्वय बनाते हुए मोर्चे की गतिविधियों को बखूबी निभाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के तीनों प्रदेश महामन्त्री डॉ पवन सैनी, मोहन लाल बड़ौली, वेदपाल एवं राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा गौरव गौतम तथा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वरुण शेयोरण भी मौजूद रहे l बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा को मजबूत बनाने, भविष्य में संगठन द्वारा युवाओं और पार्टी के हित में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और सम्मेलनों के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

Related posts

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दो अधिशासी अभियंता व 5 कार्यकारी अभियंता को दिए अतिरिक्त चार्ज-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

बलिदानियों की मिट्टी पर माथा टेकने हरियाणा से आज काला पानी रवाना होगी भाजपा टीम-ॐ प्रकाश धनकड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x