Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चण्डीगढ़: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आनन्द कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नियुक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज आनन्द कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नियुक्त किया। राज्य पाल दत्तात्रेय ने आनन्द कुमार शर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, मनोहर लाल भी उपस्थित थे।
 
शर्मा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 20 मई 1973 को जन्में शर्मा ने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है।कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामलें राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन  आलोक कुमार वर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह, हरियाणा निर्वाचन आयोग के चेयरमैन धनपत सिंह,

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला,अतिरिक्त मुख्य सचिव/वित्तायुक्त (राजस्व) संजीव कौशल,सचिव राज्यपाल अतुल द्विवेदी ,हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (अपराध) अकील मोहम्मद,राज्यपाल के सलाहकार (आई.टी.), बी.ए. भानुशंकर शामिल हुए।इस अवसर पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य जिनमें श्रीमती नीता खेड़ा, जयभगवान गोयल, सुरेन्द्र सिंह तथा डा. पवन कुमार शामिल हैं, सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त शर्मा के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related posts

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गुरुग्राम और नूंह में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क- सीएम

Ajit Sinha

सहायक योजना अधिकारी ईश्वर सिंह को 1 लाख 75000 रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x