Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने अनैतिक प्रथाओं के लिए आमतौर पर प्रयोग किए जाने वाले ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्णय गोरखनाथ समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनसे मुलाकात करने के बाद लिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उक्त शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस शब्द के नकारात्मक अर्थ निकालने से संत गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोरखनाथ एक संत थे और किसी भी राजभाषा, भाषण या किसी भी संदर्भ में इस शब्द का प्रयोग उनके अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है, इसलिए किसी भी संदर्भ में इस शब्द का उपयोग राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से किया सील: एडीजीपी विर्क

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा

Ajit Sinha

महिला सुरक्षा पर सख्त रुख: डीजीपी अजय सिंघल ने की राज्य स्तरीय समीक्षा, 60 दिन में दुष्कर्म व पोक्सो मामलों के निपटारे के निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x