Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: डीएपी के बढ़े रेट का किसान नहीं ,सरकार उठाएगी बोझ : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने खरीफ सीजन के लिए डी ए पी खाद पर प्रति बैग सब्सिडी 1650 से बढ़ाकर 2501 रुपये करने पर पी एम मोदी सरकार का आभार प्रकट किया है। धनखड़ ने कहा कि इस किसान हितैषी निर्णय से खरीफ सीजन में किसानों को डीएपी पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा। बढ़े हुए रेट का पूरा बोझ सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में खाद के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी की किसान हितैषी सोच से देशभर में 14 करोड़ से अधिक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों के लिए सब्सिडी को 21,000 करोड़ से बढ़ाकर 61,000 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। साथ ही पीएम स्वनिधि स्कीम को दिसंबर 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इस योजना में किसानों को कोलैटरल फ्री लोन मिलता है। पीएम स्वनिधि योजना का लाखों वेंडर्स ने फायदा उठा रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने खरीफ सीजन के लिए 60,939.23 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। मौजूदा वित्त वर्ष में केंद्र का खाद सब्सिडी पर व्यय 2.10 से 2.30 लाख करोड़ रुपये के बीच उच्च रहने का अनुमान है। यह एक साल में खाद सब्सिडी पर होने वाला अब तक का सबसे अधिक खर्च होगा। धनखड़ ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को सरकार द्वारा किसान कल्याण की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में “किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी” नामक अभियान की शुरुआत की है।

Related posts

अमर शहीद शूरवीरों के सपनों को साकार करने लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को देना होगा अपना योगदान-राज्यपाल

Ajit Sinha

हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Ajit Sinha

हैदराबाद में CWC की बैठक में पास प्रस्ताव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x