Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी के संगठन में विस्तार, यूएलबी सेल में 80 पदाधिकारी नियुक्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ,यूएलबी सेल के प्रभारी ईश्वर सिंह मान व प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 3 जिला अध्यक्ष और  77  हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा गुरुग्राम जिले में एडवोकेट सुरेंद्र गुलिया, रेवाड़ी में सचिन कुमार और पानीपत में नरेंद्र सूरा को यूएलबी सेल में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

यूएलबी सेल में हिसार में सुभाष ठाकर, नारनौंद में महेंद्र सिंह, उकलाना में सतवंत सिंह, बरवाला में दर्शन लाल, आदमपुर में पवन गोयल, नलवा में प्रदीप दहिया, हांसी में जनकराज मेहता, पानीपत शहर में हितेश गगनेजा, पानीपत ग्रामीण में बलबीर सिंह,समालखा में जय प्रकाश बेनीवाल, फतेहाबाद में अनिल जांगड़ा, टोहाना में बलबीर सिंह, रतिया में गुरविंद्र सिंह, ऐलनाबाद में साहब राम, मंडी डबवाली में सुखविंद्र सिंह, रानियां में लखविंद्र सिंह ,कालांवाली में सुरेंद्र गर्ग और सिरसा में विनय गुप्ता को हलका अध्यक्ष बनाया है। दादरी में राजेंद्र सैनी, बाढ़डा में राजकुमार, कैथल में अमन सैनी ,गुहला चीका में भाग सिंह, पूंडरी में मुनीष खुराना, कलायत में मेनपाल राणा, सोहना में जोगिंद्र, 

बादशाहपुर में कुलदीप सिंह, गुरुग्राम में शमशेर कटारिया, पटौदी में प्रीतम पाल, झज्जर में पूर्व विधायक सुरेंद्र राजौरा, बहादुरगढ़ में संदीप अहलावत ,बेरी में नरेश, बादली में जगफूल, जींद में कर्मबीर मोना, नरवाना में संदीप वर्मा, सफीदों में राम रत्तन, जुलाना में शमशेर व उचाना में विजय कुंडू यूएलबी सेल के हलका प्रधान होंगे। हथीन में नेपाल सिंह, पलवल में हरकेश कुमार, होडल में श्याम सिंह, सोनीपत में प्रदीप डागर, गोहाना में सुरेश कुमार, गन्नौर में नरेश मित्तल, खरखौदा में प्रेम सिंह उर्फ लीला,कुंडली में संजय खत्री, मुलाना में जतिंद्र पाल सिंह, अंबाला सिटी में यशपाल बजाज ,नारायणगढ़ दविंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ में रत्तन लाल सोनी, नारनौल में रविंद्र सिंह, अटेली में विजेंद्र अग्रवाल, नांगल चौधरी में नवनीत सहरावत ,नीलो खेड़ी में अनुराग मिश्रा, इंद्री में इंद्रजीत सिंह, 

घरौंडा में संदीप अग्रवाल उर्फ टोनी और असंध में प्रदीप गुप्ता को यूएलबी प्रकोष्ठ के हलका प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। कुरुक्षेत्र में अनिल गोयल ,पिहोवा में रवि बंसल, शाहबाद में प्रवीन शर्मा, लाडवा में चरणजीत सिंह खोचर, नूंह में देवेंद्र भारद्वाज, पुन्हाना में ईश्वर दयाल, फिरोजपुर झिरका में त्रिलोक चंद, रेवाड़ी में अजीत यादव, बावल में सुनी उर्फ सोनू, कलानौर में मनोज बालंद, गढ़ी सांपला किलोई में संदीप हुड्डा,रोहतक में राजेश सैनी ,महम में सुरेंद्र बल्हारा, भिवानी में निरंजन लाल, तोशाम में सुरेंद्र बागड़ी,लोहारू में कृष्ण कुमार सैनी, बवानी खेड़ा में संजय कड़खल,पंचकुला में हरीश अरोड़ा, कालका में सुरेंद्र सिंह, फरीदाबाद में सतीश प्रसाद और बल्लभगढ़ में नीतेश चौहान यूएलबी सेल के हलका अध्यक्ष होंगे।

Related posts

मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस 5 जनवरी से देशभर में शुरू करेगी बड़ा आंदोलन

Ajit Sinha

चलो उठो अब होश संभालो, उच्चत्तर शिक्षा के रखवालो,बरसों से जो लटका रखे उन कामों को ज़रा संभालो…

Ajit Sinha

उम्मीदवार को आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x