Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हिसार में नारको डॉग्स का कमाल, नशे की खेप का लगाया सुराग.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार यूनिट के एएनसी स्टाफ ने नारको डॉग्स की मदद से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। प्रशिक्षित नारको डॉग्स रोमियो (HK-131), बोल्ट (HK-132) एवं रैम्बो (HK-133) ने अपनी विशेष सूंघने की क्षमता से नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक, इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग तथा प्रशिक्षित संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। नारको डॉग्स की विशेष क्षमताएं नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी में पुलिस के लिए महत्व पूर्ण सहयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन तीन कार्रवाइयों में कुल 53.930 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 125 ग्राम गांजा बरामद किया गया। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एएनसी स्टाफ द्वारा अभियान लगातार जारी है। रोमियो, बोल्ट और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित नारको डॉग्स की विशेषज्ञता इस अभियान को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध शाखा राकेश आर्य ने बताया कि  नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्रशिक्षित नारको डॉग्स की क्षमताओं का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोमियो, बोल्ट और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित नारको डॉग्स अपनी विशेष सूंघने की क्षमता के माध्यम से छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाने में पुलिस की महत्वपूर्ण मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एएनसी स्टाफ द्वारा इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई, निरंतर निगरानी और नारको डॉग्स की सहायता से तलाशी अभियान आगे भी पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा। 12 अगस्त 2026 को एएनसी हिसार यूनिट ने नारको डॉग्स HK-131 रोमियो एवं HK-132 बोल्ट की सहायता से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 125 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में FIR No. 273/2026, धारा 20(b)(2)A NDPS Act, थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में मामला दर्ज किया गया।14 अगस्त 2026 को एएनसी स्टाफ द्वारा राजीव नगर, हिसार में नारको डॉग्स की सहायता से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 42.930 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में FIR No. 404/2026, धारा 21-B NDPS Act, थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को एएनसी स्टाफ ने गांव पीरावाली में कार्रवाई की। नारको डॉग्स की सहायता से की गई तलाशी में 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस संबंध में FIR No. 456/2026, धारा 21-B NDPS Act, थाना सदर, हिसार में मामला दर्ज किया गया। एएनसी हिसार यूनिट द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि प्रशिक्षित नारको डॉग्स नशे के खिलाफ पुलिस अभियान में एक प्रभावी फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में उभर रहे हैं। उनकी विशेष सूंघने की क्षमता के माध्यम से नशीले पदार्थों की पहचान और बरामदगी को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी और नारको डॉग्स की क्षमताओं का समन्वित उपयोग किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ प्रमोद कुमार को किया बर्खास्त।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : शुष्क एवं रेतीले क्षेत्र महेंद्रगढ़ की प्यास नहरी पानी से बुझाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी: शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए जुर्माना माफी योजना-2019 की शुरुआत की 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x