Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: 20000 लेते आबकारी निरीक्षक, 10000 लेते कंप्यूटर ऑपरेटर व 9000 रिश्वत लेते लाइनमैन व माली रंगेहाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने आज यमुनानगर, नारनौल और कैथल जिलों में अलग-अलग घटनाओं में 39,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक आबकारी निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन और माली सहित 4 आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि यमुना नगर में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय में तैनात आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को शराब ठेकेदार नरेंद्र की शिकायत पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शिकायतकर्ता से हर महीने 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
                 
ठेकेदार जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, उसने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। सूचना की पुष्टि के बाद ब्यूरो पंचकूला की एक टीम ने केस दर्ज कर रेड करते हुए आरोपी को 20,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार  किया। वहीं, दूसरी घटना में गुरुग्राम से विजिलेंस टीम ने नारनौल तहसील कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर  सुरेंद्र सिंह को जमीन का इंतकाल चढ़ाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने इस काम के लिए शिकायतकर्ता रवि कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की थी।
 
एक अन्य मामले में, कैथल जिले में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निजी लाइनमैन परमजीत सिंह और माली पवन कुमार को कृषि भूमि में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में गांव मलिकपुर निवासी शिकायतकर्ता जसबीर सिंह से 9,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो के संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।   

Related posts

राइस मिल में एसीबी ने छापेमारी करके किया घोटाले को उजागर, ढाई करोड़ रूपए के 10, 756.12 क्विंटल धान कम मिले, केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते के चलते लोगों से की अपील

Ajit Sinha

दो मोस्टवांटेड, कुख्यात एवं ईनामी बदमाशों, 74 उदघोषित अपराधियों व 51 बेल जम्परों को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x