Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

दो मोस्टवांटेड, कुख्यात एवं ईनामी बदमाशों, 74 उदघोषित अपराधियों व 51 बेल जम्परों को पहुंचाया सलाखों के पीछे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: पुलिस महानिदेशक, हरियाणा  मनोज यादव के आदेशानुसार मोस्टवांटेड, उदघोषित अपराधियों व बेल जम्परों की धरपकड़ के लिए एक स्पैशल अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार सोनीपत पुलिस ने इस अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा व रोहतक रेंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैै। 

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए  बताया कि सोनीपत पुलिस ने अभियान के दौरान उत्तरप्रदेश एवं सोनीपत पुलिस के 75 हजार रूपए के ईनामी मोस्टवांटेड एवं कुख्यात बदमाश नितिन  निवासी मोहल्ला धोबीवाड़ा, जटवाड़ा शहर सोनीपत व 25 हजार रूपए के ईनामी मोस्टवांटेड एवं कुख्यात बदमाश योगेश उर्फ मोहित उर्फ बिहारी निवासी भैंसवास कलां जो हत्या, लूट, डकैती, हत्या की कोशिश,अवैध हथियार व अनेक अपराधिक घटनाओं मे संलिप्त रहे थे जिनको गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।



इसी प्रकार सोनीपत पुलिस ने 74 उदघोषितअपराधियों जो हत्या, हत्या की कोशिश, लूट,अवैध हथियार, चोरी व अनेक अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे थे को गिरफतार किया है। इसी के साथ-साथ 51 बेल जम्परों जो न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के उपरांत फिर से हाजिर ना होकर भूमिगत हो गए  थे उनको खोज निकालकर फिर से सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना है और इसके लिये उन्होंने विशेष कार्ययोजना तैयार करके अपने सभी यूनिट प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिए  है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा ।

Related posts

राजनैतिक शुचिता के लिए मील का पत्थर साबित होगा गंगाजल अभियान : विधायक नीरज शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी सेन्ट्रल उषा ने सेंट्रल जॉन के सभी थाना प्रभारियों व व्यापारियों व आरडब्ल्यूए के साथ की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक।

Ajit Sinha

केंद्र की भाजपा सरकार जनता को सुखचैन से गुजारा नहीं करने देना चाहती है, गैस सिलिंडर का रेट बढ़ाया- डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!