Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: आगामी 27 दिसम्बर को तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव होंगें – चुनाव आयुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आगामी 27 दिसम्बर को होने वाले तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव में अम्बाला नगर निगम के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सांपला नगरपालिका का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए और रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। 

यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए हरियाणा के चुनाव आयुक्त डॉक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद अनारक्षित रहेंगे। नगरपालिका समिति धारुहेड़ा व उकलाना के अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष और नगरपालिका समिति के अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव होगा।

पहले नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए सम्बन्धित निकाय के निर्वाचित पार्षद करते थे। निगमों के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं नगरपालिकाओं  के उपाध्यक्ष का चुनाव पहले की प्रक्रिया के तहत सम्बन्धित निकाय के पार्षद ही करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद में एक और शख्स की आधा दर्जन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी, दूसरे दिन सिलसिला जारी।

Ajit Sinha

पूरे हरियाणा में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालेंगे उदयभान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्रम एंव स्वरोजगार मंत्रालय का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, बैंक निदेशक की नौकरी के एवज में 80 लाख की ठगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!