Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : श्रम एंव स्वरोजगार मंत्रालय का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, बैंक निदेशक की नौकरी के एवज में 80 लाख की ठगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : अपराध शाखा पुलिस ने श्रम एंव स्वरोजगार मंत्रालय के फर्जी अधिकारी को 80 लाख रूपए लेकर बैंक में निदेशक के पद पर नौकरी लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं के अलावा कई और भी लोगों से अलग -अलग मामलों मे ठगी करने का मामला सामनें आया हैं फिलहाल पुलिस आरोपी को एक मुकदमें में गिरफ्तार किया हैं।
जांच अधिकारी अधिकारी अजय सिंह का कहना हैं कि वर्ष 2015 में एक मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज की गई  थी। उस दर्ज मुकदमें में कहां गया था कि सूबे निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी हैं जहां पर यह किराए के मकान में रहता था ने शिकायतकर्ता संदीप को श्रम एंव स्वरोजगार मंत्रालय का स्वंय को सदस्य बताया था। उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता संदीप को राष्टीय बैंक में निदेशक के पद पर नौकरी लगाने के एवज में उससे 80 लाख रूपए ले लिए , काफी समय बीत जानें के बाद पकडे गए आरोपी ने न तो उसको नौकरी दिलवा पाया नाही उसके 80 लाख रूपए लौटाएं, बल्कि शहर से फरार और हो गया। उनका कहना हैं कि पता चला हैं कि और कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम से लाखों की ठगी कर रखा है। पुलिस की मानें तो इसके पास से श्रम एंव स्वरोजगार मंत्रालय ,भारत सरकार का विजिटिंग कार्ड लिखा हुआ प्राप्त हुआ हैं और इसके आगे की जांच अभी जारी हैं।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश के जवान सीमा पर खून की होली खेल रहे हैं इसलिए हम अपने घरों में सुरक्षित होकर होली और दिवाली मनाते हैं :विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल खोलने की तैयारी पूरी, चार हिस्सों में बांटे जाएंगे स्कूल : जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x