Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास में ई -क्लिनिक का रिबन काट कर किया उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास में ई- क्लीनिक का रिबन काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान गांव के मौजिज लोगों ने श्री कपूर का सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यदि मन में दृढ़ निश्चय किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है और इसी दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते युवा डॉक्टरों की टीम ने जिस मेहनत पर लग्न के साथ इस ई- क्लीनिक की परिकल्पना को साकार किया है ,वह सराहनीय हैं ।

उन्होंने कहा कि इस ई-क्लिनिक के खुलने से यहां के स्थानीय निवासियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पूरी लग्न व समर्पण भाव से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बताया गया कि यह ई-क्लीनिक नरतत्वम फाउंडेशन द्वारा ‘नो प्रॉफिट -नो लॉस’ की अवधारणा पर शुरू किया गया है। ई-क्लीनिक में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सकों के साथ नि शुल्क वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी । इसके अलावा, दवाइयां और पैथोलॉजी लैब टेस्ट भी बहुत ही किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर आईएमए के डॉक्टर भी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार की न्याय के प्रति संवेदनशीलता राज्य में न्यायिक ढांचे को मजबूत कर रही है: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ब्लूबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट का पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण।

Ajit Sinha

चुनाव रैलियों में स्कूल व कॉलेजों के मैदानों का नहीं किया जा सकेगा इस्तेमाल- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x