Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ शिक्षा हरियाणा

चंडीगढ़: प्रदेश के 150 स्कूलों के भवनों का 400 करोड़ रुपए की लागत से जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य:नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का सर्वे करवाकर 150 ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया है जिनके भवनों का निर्माण दोबारा से करवाया जाएगा। इन भवनों का जल्द निर्माण करवाए जाने के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। अच्छे भवनों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करके हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही जिन परिवारों के मकानों की छत कच्ची है, उन्हें पक्का करने के लिए 80 हजार रुपए पात्र परिवार को दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही पोर्टल पर आवेदन मांगे जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बीड खैरी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए और लाइब्रेरी में पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसी तरह गांव अंटहेडी में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए 50 लाख रुपए की राशि और श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है। गांव बरगट जाटान और गांव बरगट थलीपुर को 21-21 लाख रुपए गांव के विकास कार्यों, 2-2 लाख रुपए लाइब्रेरी की पुस्तकों के लिए और 11 लाख रुपए शिव मंदिर के लंगर हॉल के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को सम्बन्धित विभाग के पास भेजकर पूरा करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश के नागरिकों को बिजली के दर्शन भी कई कई दिनों में होते थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने  प्रत्येक गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख आय वाले परिवारों को 2 किलो वाट का सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे नागरिकों के घरों का बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए किडनी के मरीजों का डायलिसिस फ्री में करवाया जा रहा है।

Related posts

चंडीगढ़: एचसीएस (कार्यकारी शाखा)एवं अलाइड परीक्षा 12 सितंबर 2021 को 13 जिलों में होगी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री नितिन व सीएम ने आज 1407 करोड़ रूपए की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में छठ पूजा के अवसर पर की सूर्य की पूजा, दिया अर्घ्य

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x