Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसएचओ व जांच अधिकारी के नाम 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने पूर्व सरपंच को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,हिसार की टीम द्वारा सोमवार को पूर्व सरपंच , गांव बैजलपुर , जिला हिसार को 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पूर्व सरपंच का नाम शमशेर सिंह है। आज विभाग  के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके व उसकी पत्नी व दो  भतीजों व एक अन्य के विरूद्ध मुकदमा नंबर – 54/2025, थाना भूना जिला फतेहाबाद में दर्ज है। इस मुकदमा के जांच  अधिकारी द्वारा उसको व उस की पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। वह व उसकी पत्नी अभी अदालत से बेल पर है। उपरोक्त मुकदमा से उसके भतीजे के नाम निकलवाने के लिए शमशेर सिंह,पूर्व सरपंच, गांव बैजलपुर उससे मुकदमा के अनुसंधान अधिकारी व एसएचओ के नाम से 10,000/- रुपए  बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता उपरोक्त की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा कल सोमवार को कार्रवाई  करते हुए आरोपित शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 10,000/-रुपए बतौर रिश्वत राशि सहित रंगे हाथो गांव बैजलपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित शमशेर सिंह उपरोक्त के विरुद्ध थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मुकदमा  दर्ज किया गया है।। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है तथा इस कार्रवाई  में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है। 

Related posts

मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर 50 लाख रूपए की फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट, फोन बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नरेंद्र उर्फ बिट्टू की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित विकास को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Ajit Sinha

लाखों रुपयो के ढ़ेचा बीज घोटाला के मामले में आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x