Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग 9 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। टी.वी.एस.एन. प्रसाद, जो गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, कोविड-19 समन्वय के लिए नोडल अधिकारी, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुख्य रेजिडेंट कमिश्नर सहित सहकारिता विभाग के एसीएस थे, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त लगाया गया गया है। वह हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुख्य रेजिडेंट कमिश्नर और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी देखेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के साथ-साथ युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनु संधान विभाग तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। हाउसिंग फाॅर आॅल विभाग और विदेशी सहयोग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.राजा शेखर वुंडरू को हाउसिंग फाॅर आल और नागरिक उड्डयन विभाग के एसीएस के रूप में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिकत कार्यभार सौंपा गया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रधान सचिव और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजयेंद्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे राजीव रंजन को श्रम विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।  खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, सिंचाई और जल संसाधन विभाग और कार्मिक विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, सिंचाई और जल संसाधन विभाग और कार्मिक विभाग का आयुक्त और सचिव नियुक्त किया गया है। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

Related posts

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नायब का स्पष्ट संदेश, कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

सीएम ने प्रत्याशी राजेश नागर को जिताने की अपील की, राजेश नागर ने कहा गद्दार पर ऊपर वाला नजर रखता, देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता हो रही त्रस्त : डा. अशोक तंवर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x