Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

रेलवे पार्सल सर्विस के माध्यम से नशीला पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश – चार अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की ए.ई.के.सी/अपराध शाखा  की एक टीम ने आज रेलवे पार्सल सर्विस  माध्यम से संचालित कर रहे एक ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए तस्करों के नाम पप्पू कुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी सीलम पुर, दिल्ली, सोनू, उम्र 33 वर्ष, निवासी सोनिया विहार, दिल्ली, चाँद, उम्र 39 वर्षीय निवासी सोनिया विहार, दिल्ली और एक आपूर्तिकर्ता फारुख अंसारी, उम्र 24 वर्ष,  निवासी राजीव नगर, दिल्ली हैं। पुलिस ने इनके पास से 160 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ में दो टेम्पू बरामद किए हैं। 
   
स्पेशल डीसीपी अपराध,रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि  सहायक उप निरीक्षक रोहित सोलंकी को गुप्त सूचना मिली कि पप्पू कुमार जो मादक पर्दार्थ की सप्लाई में शामिल है,पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्सल सेवा से नशे की बड़ी खेप के साथ आएगा और उसी खेप को दिल्ली में पहुचाया जाएगा। अगर समय पर जाल बिछाया जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। तदनुसार, उपायुक्त संजय भाटिया ने ड्रग सप्लायर्स को पकड़ने के लिए सहायक आयुक्त सुशील कुमार की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक राजीव बामल कर रहे थे. जिसमें सहायक उप-निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक मोहम्मद तालीम, प्रधान सिपाही गुरविंदर, प्रधान सिपाही यूनुस परवेज, प्रधान सिपाही सोमेश, प्रधान सिपाही  तेज प्रताप व सिपाही अनुज शामिल थे |टीम ने सूचित स्थान पर जाल बिछाया और कड़ी मेहनत के बाद तीन ड्रग आपूर्तिकर्ताओं को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 160 किलोग्राम डोडा पोस्त  बरामद किया गया। ड्रग्स  की आपूर्ति के लिए उपयोग किए जाने वाले 2 वाहन (टेम्पो) भी जब्त किए गए। इस संदर्भ में मुकदमा नंबर –  206/2023, एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/18/25/29  के तहत दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान फारुख अंसारी नाम के प्रतिबंधित पदार्थों के मुख्य प्राप्तकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी पप्पू कुमार पिछले 15 वर्षों से अनुबंध के आधार पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्सल सेवा में काम करता है। ड्रग्स सम्बंधित  सभी पार्सल उसके नाम पर झारखंड के टाटा नगर से भेजे गए थे, जिसे उसने आसानी से यहां से प्राप्त कर लिया और आगे टेम्पो चालक सोनू और चांद की मदद से दिल्ली के प्राप्तकर्ताओं  तक पहुंचा दिया। आरोपी पप्पू कुमार मध्यस्थ की कड़ी है और उसने दोनों तरफ से अपना कमीशन लिया है। फारुख अंसारी दिल्ली के उन प्राप्तकर्ताओ में से एक हैं जिसने  2000 रुपये प्रति किलोग्राम की बहुत कम कीमत पर डोडा पोस्त  खरीदा और आगे इसे ₹ 3000 / – प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेच दिया। यह रेलवे पार्सल सेवा के माध्यम से संचालित होने वाला बड़ा ड्रग गिरोह  है, रेडीमेड कपड़ों की आपूर्ति की आड़ में झारखंड से दिल्ली में ड्रग्स  की आपूर्ति की जा रही थी। आरोपी फारुख पहले उत्तर प्रदेश के लोनी बॉर्डर पर दर्ज एक ड्रग मामले में शामिल है।

Related posts

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान रहा पूर्णतः शांतिपूर्ण।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर पड़ने वाले असर पर जताई चिंता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसजीएम नगर थाने की पुलिस ने एक कंटेनर से 900 देशी शराब की पेटियां सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x