Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम नायब सैनी ने आज तहसीलदार भवनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सिरसा जिले में कार्यरत तहसीलदार भवनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सस्पेंशन की अवधि के दौरान  भवनेश कुमार का मुख्यालय डायरेक्टर , लैंड रिकॉर्ड्स, पंचकुला रहेगा। निलंबन की यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदेश सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में, किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।यह कार्रवाई सरकार के संकल्प को दर्शाती है कि प्रदेश में ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

चंडीगढ़: सुभाष पार्क की झील में मछलियां बनेगी आकर्षण का केंद्र, पार्क में जल्द बनेगा चिड़ियाघर: अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: असंध से पूर्व विधायक व सीपीएस सरदार बख्शीश विर्क भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

आईडीएफसी व एयू स्मॉल बैंक मामले में, वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त नरेश भुवानी को किया गया सेवा से बर्खास्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x