Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम ने वीरवार  देर शाम को आरोपित  डॉक्टर जय भगवान, सी.एम.ओ., पलवल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपए. (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत सहित सरकारी सी.एम.ओ. निवास पलवल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 18 दिनांक 3.7.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट व 308 (2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। आरोपित  की गिरफ्तारी उपरान्त उसके पलवल में सरकारी निवास से तलाशी के दौरान अलमारी से कुल 3,00,000/-रुपए .नकद राशि भी बरामद की गई है।
.            
शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा मनोहर, धीरज व सुभाष निवासी पलवल के साथ मिलकर सनराईज ट्रामा अस्पताल, पलवल में करीब तीन महीने पहले से चलाया जा रहा है। डॉ. जय भगवान, पलवल में सी.एम.ओ. के पद पर कार्यरत है। वह बार-2 उनके अस्पताल के कार्य में कमी बताकर अस्पताल को बंद करने की धमकी दे रहा है और कहता है कि यदि उनके द्वारा अस्पताल चलाना है तो इसकी एवज में उनको उसे 15,00,000/-रूपए . देने होंगे क्योकि उसके द्वारा भी आगे अधिकारियों को पैसे देने होते है। करीब 20 दिन पहले उसके द्वारा डॉ. जय भगवान, सी.एम.ओ. पलवल के सरकारी घर पर जाकर 6,00,000/-रुपए दिए गए व दिनांक 2 जुलाई 2025 को भी उसके द्वारा डा. जय भगवान को 1,00,000/-रूपए नकद दिए गए  है। डा. जय भगवान,  सी.एम.ओ., पलवल अब उससे बकाया 8,00,000/-रूपए  नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। उसके पास  आज केवल 1,00,000/-रूपए  नकद राशि का ही इंतजाम डॉ. जय भगवान द्वारा मांगी गई रिश्वत राशि में से हो पाया है जो उसके द्वारा डॉ. जय भगवान को देने है। इस शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम द्वारा आरोपित  डॉ. जय भगवान, सी.एम.ओ. पलवल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपए  नकद  रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में उनसे रिश्वत राशि की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दी जा सकती है।

Related posts

फरीदाबाद: सितम्बर माह हेतु आवंटित राशन की अवधि 5 अक्टूबर- 2022 तक बढ़ी : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनी गुरुग्राम जिला की नीतू सोनी,एक महीने के प्रशिक्षण के बाद स्थापित किया स्वरोजगार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शहीद संदीप काली रमन पंचतत्व में विलीन ,सैनिक सम्मान के साथ सरकारी स्कूल में की गई अंत्येष्टि, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x