Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2024 के चुनावों की तैयारी में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता – डॉ अजय सिंह चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है और मजबूत संगठन के दम पर ही आज जेजेपी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। अजय चौटाला ने कहा कि साल 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें और नए साथियों को संगठन के साथ जोड़कर मजबूती प्रदान करें। वे शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव नजदीक है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं, इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं। निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता डिप्टी सीएम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक एंव डीसीपी अपने क्षेत्रों की जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को प्रति दिन 11 से 12 बजे तक सुनेंगें : अनिल विज 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 30 सितंबर की पानीपत रैली से होगी हरियाणा में परिवर्तन की गूंज, इस वक़्त जनता त्राहि -त्राहि कर रहीं हैं : प्रदीप जैलदार

Ajit Sinha

पलवल में बाजार खोलने पर ऑड-इवन फार्मूला लागू, पहले दिन इवन नंबर की खुलेंगी दुकानें : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x