Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा एसटीएफ ने पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपित को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/हिसार:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपित को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपित पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपित पंजाब के राजीव नगर का निवासी है। एसटीएफ टीम ने आरोपित के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में एफआईआर नंबर 520, दिनांक 2 अक्टूबर, 2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6) और 25(1-B)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पंजाब के अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वांछित था। आरोप है कि आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोरूम के बाहर संजय वर्मा की हत्या की थी। इस संबंध में थाना सिटी-1, अबोहर, जिला फाजिल्का में 7 जुलाई, 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(3)(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था।उक्त हत्या के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हिसार एसटीएफ की टीम ने सटीक सूचना और सुनियोजित कार्रवाई के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
आरोपित से पूछताछ एवं मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपित की अन्य आपराधिक गतिविधियों, संभावित संलिप्तता और उसके सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भूमिका का पता लगाया जा सके। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपितों और फरार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय को मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

डकैती के एक पुराने मामले में 10 वर्षों के बाद कुख्यात डकैत व हिस्ट्री शीटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बढ़चढ़ कर करे मतदान- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

व्यापारी के मर्डर के बाद डीसीपी ने जिलाभर में किया व्यापक स्तर पर पुलिस स्टाफ का फेरबदल, पिंजौर थाना प्रभारी सस्पेंड। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x