Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने संपत्ति कर दाताओं को प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 31 मार्च

Ajit Sinha

25वें जे.पी. अत्रे टूर्नामेंट का समापन, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने किया फाइनल मैच का उद्घाटन 

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x