Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा ने लगाए बिजली निगमों के लिंक अधिकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने बिजली निगमों के प्रबंध निदेशकों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से रिक्त पद के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी के मामले में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1 और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर -2 लगाया गया है।हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी के मामले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के एमडी के मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-1, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-2 और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के एमडी को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो , अम्बाला की टीम ने आज तहसील कल्याल अधिकारी के खिला अदालत में चालान किया पेश।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha

13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना महज अफवाह, राज्य चुनाव आयोग ने नहीं जारी की कोई अधिसूचना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x