Athrav – Online News Portal
हरियाणा

13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना महज अफवाह, राज्य चुनाव आयोग ने नहीं जारी की कोई अधिसूचना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से “13 सितंबर को हरियाणा पंचायत चुनाव” की सूचना फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से अफवाह है। इस झूठी सूचना को वाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने अभी तक पंचायत चुनाव के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।

डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज को तेजी से वायरल किया जा रहा है कि सिरसा जिले की अहमदपुर ग्राम पंचायत को छोड़कर पूरे हरियाणा में 13 सितंबर को पंचायत चुनाव का मतदान होगा। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने इस तरह की कोई सूचना जारी नहीं की है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि जब भी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा तो उसकी आधिकारिक सूचना हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी जाएगी।

Related posts

महेंद्रगढ़ :जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल ने सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को जिला प्रधान किया घोषित ।

Ajit Sinha

लॉ कॉलेज सेक्टर -40 , गुरुग्राम के सहायक सुखदेव अहलावत को एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और स्वस्थ रहकर करें जन सेवा : डीजीपी प्रशांत अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x