Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भगवान ने रणदीप सुरजेवाला की मति हर ली है: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ चरखी दादरी: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बाढ़ड़ा विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरजेवाला के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के बयान से लगता है कि भगवान ने उनके कर्मों को देखते हुए उनकी मति (बुद्धि ) हर ली है। धनखड़ ने कहा कि रामायण की चौपाई में भी कहा गया है कि ष्जा को मैं दारूण दुख देऊ – ताकि  मति पहले हर लेऊष्, वही हाल कांग्रेस नेता सुरजेवाला का हो रहा है।  इस मौके पर उन्होंने विभाजन विभीषिका के दौरान बलिदान हुए सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र माढी, जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार और अन्य नेताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हजारों कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरें और भारत माता की जय जयकार के नारों के साथ आगे बढ़े।
धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन ईश्वर का विराट रूप है। मतदाता को राक्षस प्रवृत्ति का कहना भारत व हरियाणा की महान जनता का घोर अपमान है। कांग्रेस की नीति और नीयत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब संगत का असर है। धनखड़ ने कहा कि भारत देश के जागरूक संवेदनशील मतदाताओं के लिए राक्षसी वृत्ति जैसे शब्द कहना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनता सब सुन रही है और देख रही है। 2024 चुनाव में जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी। कांग्रेस के नेता अपनी मर्यादा खो चुके हैं और जनता के लिए अनादरपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने भारत के विभाजन को स्वीकार किया था। भारत का विभाजन विश्व की सबसे बड़ी मानव विस्थापन और पलायन की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक है। देश का बंटवारा किस पार्टी ने स्वीकार किया था उसे भूलना नहीं है। कांग्रेस ने तीन लाख 27 हजार बलिदानियों की शौर्यगाथा को छिपाने का पाप किया है। शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी के गांव को पाकिस्तान को देने का पाप कांग्रेस ने किया है। धनखड़ ने कहा कि हम बुरे दिन भूल गए तो वो दिन फिर से आ जाएंगे। अपने बच्चों को, युवाओं को उस समय के घटनाक्रमों की जानकारी हमें देनी चाहिए, ताकि हमारी पीढ़ी को पता चल सके कि हमारे बुजुर्गों ने विभाजन के समय कितनी यातनाएं झेली थी। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि 2014 में सरकार बनने पर भाजपा ने हरियाणा में खाद की समस्या खत्म की। टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया। हर घर नल से जल और गैस और घर-घर शौचालय बनवाकर मोदी सरकार ने महिलाओं का जीवन आसान किया। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर भाजपा सरकार के कार्यों को बताएं और यह भी बताएं कि कांग्रेस ने 10 साल में कितना काम किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हर दुख दर्द में साथ खड़ी रहती है। भाजपा की सरकार ने 1 हजार 95 करोड़ रुपये वार्षिक मुआवजा देकर किसानों के नुकसान की भरपाई की है। भाजपा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों की सहायता कर रही है। किसानों को आपदा प्रबंधन नीति के तहत फसल खराबे का प्रति एकड़ 15 हजार रूपये मुआवजा दिया जा रहा है। बीमा और भावांतर भरपाई योजनाओं के माध्यम से किसानों को जोखिम फ्री किया गया है। जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ढाई-ढाई रुपये का चेक देकर किसानों का अपमान करने का काम किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक सहित विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है।  भाजपा का पन्ना प्रमुख बड़े से बड़े पद तक भी पहुंच सकता है, इसलिए पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की असली ताकत है।इस मौके पर पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने भी कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मेहनती और कर्मशील है। 2024 के चुनाव में सभी पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। निश्चित ही आने वाले चुनाव भाजपा जीतेगी और कांग्रेस द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी का करार जवाब जनता देगी। इस मौके पर सासंद धर्मबीर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मुनि देवी, जिला अध्यक्ष सतेन्द्र परमार, जिला प्रभारी कमल यादव , रामकिशन शर्मा, टीनू फोगाट, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।

Related posts

विवाहिता के झूठे केस में फंसाने की शिकायत पर गृह मंत्री अनिल विज ने दिए एसआईटी गठित करने निर्देश

Ajit Sinha

मछलीपालकों को केंद्र की सब्सिडी का नहीं करना होगा इंतजार, प्रदेश सरकार देगी एडवांस सब्सिडी – सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा के युवाओं को पायलट बनाने के लिए आधा खर्च सरकार करेगी वहन, जल्द बनेगी पॉलिसी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x