Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नत, अन्य आईएएस अधिकारियों को भी मिली पदोन्नति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-17) में पदोन्नत किया है। पदोन्नति उपरांत  मिश्रा अपने वर्तमान पदभार एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। इसके अलावा, 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को हायर एडमिनिस्टेªटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और श्रीमती अमनीत पी. कुमार शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफॉर्मा प्रमोशन दी गई है। इसके प्रकार, 2010 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति पाने वालों में प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेन्द्र कुमार और श्रीमती हेमा शर्मा शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते डाॅ. गरिमा मित्तल को परफाॅर्मा प्रमोशन दी गई है। साथ ही, 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में श्री पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, श्रीमती संगीता तेतरवाल, श्रीमती मनदीप कौर, श्रीमती प्रतिमा चैधरी और वीरेन्द्र कुमार दहिया शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते निशांत कुमार यादव को परफाॅर्मा प्रमोशन दी गई है। 

इसके अलावा, 2017 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्टेªटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विश्राम कुमार मीणा,  स्वप्निल रविन्द्र पाटिल,  साहिल गुप्ता, डाॅ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेन्द्रपाल, सतपाल शर्मा,  अमर दीप सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं। साथ ही, 2022 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स के लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में  अंकित कुमार चैकसे, श्रीमती अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, सुश्री ज्योति, डॉ. राहुल, शाश्वत सांगवान तथा  उत्सव आनंद शामिल हैं। 

Related posts

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को देखकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा अब तक हम विपक्ष थे अब विकल्प हो गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस की मिलीभगत से बदमाशों के होसलें बुंलद हैं, पुलिस गुनहगारों को खुला छोड़ देती हैं, पीड़ितों को धोखे से बुलाकर पुलिस गिरफ्तार कर लेती हैं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में होंगे दो स्टेट ऑफिसर,सीएम ने की रद्द किए गए रिहायशी प्लॉटों को नियमित करने के लिए एमनेस्टी योजना लागू करने की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x