Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त 2024 को किया जाएगा-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में विशेष समरी संशोधन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आयोग के दिशा निर्देशानुसार अब 1 जुलाई, 2024 को अर्हता तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार पूर्व- संशोधित गतिविधियां 25 जून से 1 अगस्त 2024 तक की जाएँगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त 2024 को होगा। पंकज अग्रवाल ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 2 से 16 अगस्त 2024 तक दर्ज करवाई जा सकती हैं। दावे एवं आपत्तियों का निपटान 26 अगस्त तक किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ को उपस्थित रहने के लिए 3,4, 10 व 11 अगस्त विशेष तिथियां जारी की गई हैं।उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों को इन तिथियों में बीएलओ से संपर्क करने को कहें और वे पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहे। लोक तंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा पहलू है। मतदाता सूची में नाम दर्ज हुए बिना कोई भी नागरिक अपना वोट नहीं डाल सकता इसलिए पात्र नागरिक अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त 2024 को किया जाएगा।उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी संबंधित बीएलओ, एईआरओ व अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। पहले संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 25 जुलाई को प्रकाशित की जानी थी। अब आयोग ने इस कार्यक्रम में संशोधन किया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज की बारिश से लोगों को थोड़ी बहुत राहत तो मिली, पर उमस भी बढ़नी शुरू हो गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

कांग्रेस और आप पार्टी का गठजोड़ है : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x