Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बीपीटीपी पार्क सेरने, सेक्टर -37 डी गुरुग्राम की स्विमिंग पूल में डूबने से एक 5 वर्ष के मासूम बच्चे की हुई मौत-दो पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लाइफ गार्ड्स और सिक्योरिटी गार्डस की लापरवाही के चलते बीपीटीपी पार्क सेरेने सोसायटी, सेक्टर -37, गुरुग्राम की स्विमिंग पूल में डूबने से एक 5 वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा बुधवार शाम की है। इस संबंध में थाना सेक्टर-10 , गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर,पुलिस ने दो आरोपितों को लापरवाही बरतने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। अभी इस प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बुधवार की शाम को थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में एक सूचना एक बच्चे मिवांश सिंगला को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम की टीम अस्पताल पहुंची तथा बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में ले जाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां पर बच्चे के दादा ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह अपने परिवार सहित बीपीटीपी पार्क सेरेने , सेक्टर -37 डी गुरुग्राम में रहता है। गत  24 जुलाई 2024, बुधवार  को उसकी पत्नी उसके पोते मिवांश, उम्र 5 वर्ष को सोसायटी के क्लब में 1.5 फीट गहराई वाले स्विमिंग पूल में लेकर गई थी जहां बच्चे जा सकते है। क्लब में 3 अलग-अलग स्विमिंग पूल हैं जिनकी गहराई भी अलग-अलग है। कुछ समय बाद उसकी पत्नी उसके पोते के लिए सामान लेने के लिए फ्लैट में आ गई। उसकी  पत्नी का उसके  पास फोन आया कि मिवांश को अस्पताल ले जाया गया है, जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि उसके  पोते की मृत्यु हो चुकी है उसको  पता चला कि उसके पोते की मृत्यु लाईफ गार्ड्स, सिक्योरिटी गार्ड्स, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, स्विमिंग पूल संचालक, कंपनी प्रबंधन तथा कुछ अन्य की लापरवाही के कारण 4 फुट वाले स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से हुई है जहां पर बच्चे नहीं जा सकते थे। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम की  टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में आज 2 आरोपितों  को गिरफ्तार किया। आरोपितों के नाम *दुर्ग निवासी हिणवानी जिला दमोह (मध्य-प्रदेश) उम्र-30 वर्ष व आकाश निवासी गांव डेकुली जिला गोपालगंज (बिहार) उम्र-21 वर्ष* है। उपरोक्त दोनों आरोपित  सोसायटी क्लब के स्विमिंग पूल में लाईफ गार्ड का काम करते है तथा आरोपित  दुर्ग 10 दिन पहले व  आकाश 2 दिन पहले ही नौकरी पर आया था। उपरोक्त आरोपितों ने लापरवाही बरतते हुए बच्चे पर ध्यान नहीं दिया जिससे बच्चा 4 फीट गहराई वाले स्विमिंग पूल में चला गया और स्विमिंग पूल में डूब जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

इफ्को चौक फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक सिग्नल लाइट, ऑटो व टैक्सी के लिए पिक एंड ड्राप स्थानों की होगी व्यवस्था

Ajit Sinha

सीपी साहब इनकी सुनो:“मेरा बेटा 43 दिन से एक दाना नहीं खाया… क्योंकि गुरुग्राम पुलिस सो रही है और अपहरणकर्ता हँस रहे हैं।”

Ajit Sinha

जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत को संभाल कर रखनी है – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x