Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जेजेपी संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय-प्रदेश और हलका स्तर पर 32 पदाधिकारी घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय,प्रदेश और हलका स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मास्टर तारा चंद को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एडवोकेट शेर सिंह खरब और धर्मपाल यादव राष्ट्रीय सदस्य होंगे। वहीं रणधीर पूनिया हिसार, करण सिंह देपल और मुंशीराम बेनीवाल को राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं। जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर जगबीर सिंह कुरुक्षेत्र, महम सिंह राजेपुर और सज्जन लावट को नियुक्त किया गया हैं। राजबीर नरवाल और यशपाल बुडैन को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेगराज नागर, सोहन लाल बठला और डॉ सौरभ गुप्ता प्रदेश सदस्य और अशोक मोर सोनीपत प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद सुरेंद्र धोला पानीपत को नियुक्त किया गया हैं। धर्मबीर राठी, ईश्वर लोरा और बलवान सिंह थुआ को किसान प्रदेश महासचिव बनाया गया हैं। प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी अनिल कुंडू सरपंच पिल्लू खेड़ा, सुरेंद्र मलिक सोनीपत, राम रतन शर्मा और सोहन लाल गुर्जर को सौंपी गई है। जेजेपी किसान सेल में कैथल निवासी सुरेंद्र प्रदेश सदस्य होंगे। इनके अलावा जेजेपी ने कई हलका प्रधानों के नामों की भी घोषणा की हैं। इनमें गुरुग्राम में रविंद्र सिंगरोहा, असंध में सेवा सिंह, पंचकुला में राजेश निषाद, गोहाना में राजा खंदराई, बरोदा में सिल्लु खासा, यमुनानगर में आशीष तजाकपुर, रादौर में समय सिंह और पानीपत शहर में अतुल हांडा को हलका प्रधान बनाया हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्रथामिकता किसानों की समस्याओं को दूर करना एवं उनके हित में काम करना है-नड्डा

Ajit Sinha

डाक्टरों, नर्सों व पैरामैडीकल स्टाफ को अपडेट व अपग्रेड करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लखन सिंगला के नेतृत्व में भाजपा नेता कुंवर बालू सिंह व पूर्व एसीपी दर्शन लाल मलिक कांग्रेस में शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x