Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 8 लाख गरीब परिवारों को दिया मनोहर तोहफ़ा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने एक बार फिर गरीबों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए  2  किलोवॉट तक स्वीकृत लोड के बिजली उपभोक्ताओं से लिया जाने वाला मासिक न्यूनतम शुल्क (एम.एम.सी.) समाप्त करने की घोषणा की है। विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से करीब 8 लाख गरीब परिवारों को लगभग 275 करोड़ रूपये की प्रति वर्ष राहत मिलेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल का यह जनकल्याण की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम  माना जा रहा है।

आपको बता दें कि जिन उपभोक्ताओं का स्वीकृत बिजली लोड 2 किलोवाट तक है और जिनकी मासिक ख़पत 100 यूनिट तक ही है , के लिए मासिक न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क 115 रूपये प्रति किलोवाट प्रति माह की दर से वसूल किया जाता है। अब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हाल के बजट में इस मासिक न्यूनतम शुल्क को समाप्त करने की घोषणा कर दी है जो कि प्रदेश के करीब 8 लाख गरीब परिवारों को लगभग 275 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस बार के बजट में अनेक रियायतें दी हैं।

Related posts

संक्रमित-जोन के अंदर आने वाले पांच पोल्ट्री फार्मों के 1,66,128 पक्षियों को मार कर मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस: जनता कर्फ्यू” के लिए हरियाणा का प्रत्येक नागरिक करेगा सहयोग : सुभाष बराला 

Ajit Sinha

बच्चों में देशभक्ति जगाने के लिए देशभक्तों की शौर्य गाथाएं सुनाई जानी चाहिए : ओपी धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x