Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:दिल्ली हरियाणा भवन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को दिल्ली स्थित हरियाणा में महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और सरकार के कामकाज को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश में चल रहे वीबी जीरामजी योजना अभियान, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सहित अनेकों अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में होने वाले आगामी नगर निगम चुनाव तथा हरियाणा के आगामी बजट को लेकर भी गहन चर्चा हुई। साथ ही पिछले दिनों दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी विचार विमर्श हुआ।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट को जन-जन का बजट बनाने की बात कही। उन्होंने बजट पर आए लोगों के सुझाव तथा सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा हमारे कार्यकर्ता वीबी जीरामजी योजना को लेकर विपक्ष के झूठ को बेनकाब कर रहे हैं। केंद्र से आए सभी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया है। बैठक में सभी नेताओं ने चल रहे अभियान सहित वीबी जीरामजी योजना के बारे में गांव-गांव तक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने भी संगठनात्मक विषयों के बारे में विचार और सुझाव रखे। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन और सरकार के आपसी तालमेल से केंद्र व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Related posts

अपनी हार सामने देख चुनाव से भाग रही है सरकार – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

पहले आओ, पहले पाओ के तहत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने वाला देश में पहला राज्य बना हरियाणा: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

दानिप्स प्रोबेशनरी ऑफिसर्स,बैच 23 की दीक्षांत परेड,दिल्ली पुलिस अकादमी झाडोदा कलां मे संपन्न हुई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x