Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बजट सत्र के दौरान दी जानकारी, अब कस्बों में भी बनेगा बाईपास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अब प्रदेश सरकार छोटे कस्बों में भी यातायात के दबाव करने के लिए बाईपास का निर्माण करवाने जा रही है। हरियाणा के जिन शहरों व कस्बों में यातायात का अधिक दबाव रहता है उनमें बाईपास बनाए जाएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा उनके कस्बा में बाईपास बनवाने से संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में दी। 

डिप्टी सीएम (जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है) ने बताया कि प्रदेश के पटौदी, टोहाना, कोसली, पुन्हाना, पिनगवा,छुछकवास, बहादुर गढ़, गोहाना, उचाना, नारनौंद तथा चीका आदि कस्बों में बाईपास के लिए ई-भूमि पर जमीन लेने, डीपीआर आदि की प्रक्रियाएं चालू हैं। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कस्बों में बाईपास के निर्माण होने से जहां ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी तो वहीं क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होंगे।

Related posts

फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 7 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नूंह जिला में इंटरनेट सेवाएं 13 अगस्त तक बढाने के आदेश

Ajit Sinha

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला में निकाली गई पदयात्रा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!