Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मनबीर 100000 रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,अम्बाला की टीम द्वारा आरोपित पुलिस सब इंस्पेक्टर-मनबीर सिंह,आर्थिक अपराध शाखा, जिला कैथल को शिकायतकर्ता से 1,00, 000/- रूपए (एक लाख) नकद बतौर रिश्वत राशि मांग करने के सम्बन्ध एवज में उसके आवास मकान न. 898 आनंदपुर पश्चिम विहार कॉलोनी , माता गेट मंदिर, कैथल से गिरफ्तार किया है तथा इस सम्बन्ध में आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा नंबर- 16 दिनांक 10 अप्रैल 2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है। महिला शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 36 दिनांक 24.2.2025 धारा 406, 420, 506 आई.पी.सी. थाना राजौंद, जिला कैथल में दर्ज है।

इस मुकदमा का अनुसंधान उप निरीक्षक मनबीर सिंह, तफ्तीश अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा, जिला कैथल द्वारा किया जा रहा है। उप निरीक्षक मनबीर सिंह, द्वारा उससे इस मुकदमा को कैंसल करने की एवज में 1,00,000/-रूपए (एक लाख ) नकद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला की कार्रवाई के दौरान आरोपित उप निरीक्षक मनबीर सिंह उपरोक्त ने शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि लेकर सरकारी अस्पताल कैथल बुलाया। आरोपित अपनी कार से सरकारी अस्पताल, कैथल पहुंचा तथा अपनी गाडी का शीशा नीचे करके शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि देने बारे कहा। इस पर शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित को गाडी से नीचे आकर रिश्वत राशि लेने बारे कहा गया। आरोपित  उप निरीक्षक मनबीर सिंह उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता से अपनी गाडी में बैठे-बैठे छेडछाड भी की गई। उसके द्वारा शिकायतकर्ता से जबरदस्ती रिश्वत राशी छीनने की कोशिश भी की गई परन्तु एसीबी की टीम की भनक लगने के कारण वह मौका से फरार हो गया।एसीबी द्वारा आरोपित  उप निरीक्षक मनबीर सिंह उपरोक्त को उसके निवास कैथल से गिरफ्तार किया गया है तथा इस मुकदमा  में उसके द्वारा शिकायतकर्ता से की गई छेड़छाड़ के आरोप में धारा 75 बीएनएस 2023 के तहत कार्रवाई गई  है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने वाले नायकों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

रेजिडेंट की सुरक्षा के तैनात, सिक्योरिटी गार्डो ने रेजिडेंट और उसके बेटे को लाठी, डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

हरियाणा में एक वर्ष के भीतर प्रदेश के हर गांव पंचायत तक बैंकों की शाखाएं खोली जाएगी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x