Athrav – Online News Portal
अपराध खेल गुडगाँव

कुश्ती एकेडमी में घुसकर प्रैक्टिस कर रहे खिलाडी पहलवानों पर लाठी -डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज प्रातः लगभग 6 बजे बदमाशों ने नव-शक्ति-एकेडमी, नौरंगपुर में कुश्ती की प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कई पहलवानों को हाथ -पांव में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को सेक्टर -9 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। हमले का कारण तो मामूली हैं पर बदले की भावना से की गई पहलवानों पर ये हमला काफी बड़ा हैं। इस संबंध में थाना खिड़की दौला में कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं पर आरोपित बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार जगह -जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी बार गुर्जर,गुरुग्राम की  टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह आज सुबह अपने घर से नव-शक्ति-एकेडमी, नौरंगपुर में कुश्ती की प्रैक्टिस के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए 2 लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और  उनकी आपस में कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद वे लड़के अपने साथियों के साथ नव-शक्ति-एकेडमी में आए तथा लाठी डंडों से उसे व उसके साथियों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि उपरोक्त मुकदमा में पुलिस टीम द्वारा आरोपितों की पहचान की जा चुकी है। अलग- अलग टीम गठित की गई है। आरोपितों के ठिकानों पर रेड की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे, मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

2 लाख की रिश्वत मांगने पर साइबर सेल एसएचओ और एएसआई के खिलाफ केस दर्ज ,सस्पेंड

Ajit Sinha

40 हजार में पिस्टल खरीद कर गोली मारकर शख्स की हत्या करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

पत्नी की प्रेमी को जेल भेजने की साजिश रच सराय मेट्रो स्टेशन पर बम रखने का पत्र को लिख कर छोड़ा,में उसका फोन नंबर लिखा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x