Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक कनिष्ठ अभियंता अंकित को 48000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने आज सोमवार को एक कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.), पब्लिक हैल्थ, झज्जर को शिकायतकर्ता से 48,000/- रूपए (अड़तालिस हजार रूपए) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए जलघर गुरूग्राम रोड़, झज्जर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित कनिष्ठ अभियंता का नाम अंकित है। आरोपित कनिष्ठ अभियंता अंकित के विरूद्ध मुकदमा नंबर – 11 दिनांक 21.04.2025 धारा 7/7 ए पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके द्वारा पब्लिक हेल्थ, झज्जर में सफाई के कार्य का ठेका लिया हुआ है। इस कार्य के लगभग 15 लाख रूपये की पेमेंट के भुगतान व उसके द्वारा किए जा रहे एलईडी लाइट सम्बन्धित कार्य का इन्द्राज एमबी में दर्ज करने की एवज में आरोपित अंकित उपरोक्त द्वारा उससे कुल 88,000/-रूपए . बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित अंकित कनिष्ठ अभियंता उपरोक्त के हितेन्द्र ठेकेदार के साथ अच्छे सम्बन्ध है। दिनांक 18.04.2025 को आरोपित अंकित उपरोक्त को हितेन्द्र ठेकेदार के माध्यम से 26,000/- रूपए नकद पहले भी बतौर रिश्वत दे चुका है। अब उसके द्वारा और 48,000/-रुपए नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। उपरोक्त आरोपित को अदालत में पेश किया जायेगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज फिर से “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा”की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ली जिला नगर आयुक्त व नगर परिषदों के चेयरमैन की बैठक।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंकों को करोड़ों रूपए का चुना लगाने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x