Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इस नटवरलाल ने बना डाला अवैध दूतावास, और ऐसे देशों का बन बैठा राजदूत, जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ किया है. एटीएफ ने इस मामले में एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार भी किया है. आरोपी की पहचान हर्षवर्धन के रूप हुई है. हर्षवर्धन केबी 35 कवि नगर में किराए का मकान लेकर अवैध रूप से खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोर्गा, पौल्विया, लोडोनिया जैसे देशों का एम्बेसडर बताता था और कई डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगी गाड़ियों से चलता था. ये ऐसे देश के नाम है जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है।   

ये तस्वीरे मॉर्फ़ की हुई है जिसमे हर्ष वर्धन जैन प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ दिखाई दे रहा है, इन तस्वीरों का इस्तेमाल लोगों को प्रभाव में लेने के लिए करता था. आरोपी हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी ( इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होने का पता चला है. एसटीएफ  के अनुसार फर्जी दूतावास के नाम पर ये आरोपी कंपनियों और अन्य लोगों से दूसरे देशों में काम दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करता था. और शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला  रैकेट चलाता था. हर्षवर्धन के पास से 2011 में  हर्षवर्धन से अवैध सॅटॅलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था जिसका मुकदमा  थाना कविनगर में पंजीकृत है.

यूपी एसटीएफ के एसएसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी के पास से डिप्लोमैटिक नम्बर प्लेट लगी चार गाड़ियां, माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मोहर लगी कूटरचित दस्तावेज, कूटरचित दो पैन कार्ड विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मोहरें, 2 कूटरचित प्रेस कार्ड, 18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट 44 लाख 70 हजार कैश कई देशों की विदेशी मुद्रा कई कंपनियों आदि के दस्तावेज बरामद हुए है. थाना कविनगर गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है

Related posts

एनओसी जारी: ट्विन टावर के डिमोलेशन के लिए 60 लोगों टीम करीब 10 हज़ार छेदों में विस्फोटक लगाने का काम करेगी।

Ajit Sinha

बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हो रहे अत्याचार और दमन के विरोध एकजुट हुए नोएडा के लोग, विरोध प्रदर्शन कर संदेश दिया कि उनके साथ खड़े हैं.

Ajit Sinha

फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बैंक मैनेजर व एक महिला स्टाफ सहित तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -48 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x