Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज डिपो प्रबंध को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरों ,रोहतक ने आज सोमवार को डिपो प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम गोहाना , सोनीपत को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित डिपो प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम , गोहाना , सोनीपत का नाम र्मेन्द्र कटारिया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी, रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह भारतीय खाद्य निगम, गोहाना में यू.डी.सी. क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका तीन महीने पहले भारतीय खाद्य निगम, सफीदों जिला जींद से भारतीय खाद्य निगम, गोहाना का स्थानांतरण हुआ था।

आरोपित धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत द्वारा अब उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत कर दिया। आरोपित धर्मेन्द्र कटारिया दोबारा उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत से भारतीय खाद्य निगम गोहाना, सोनीपत में करने व उसके ओवरटाईम भत्ता पास करने की एवज में उससे 30,000/-रूपये (तीस हजार रुपये) नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी, रोहतक ने आरोपित धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तथा आरोपित के विरूद्ध एफआईआर संख्या 18 दिनांक 9.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।

Related posts

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड वैबसाईट पर 8 नवम्बर को होंगे उपलब्ध

Ajit Sinha

एचपीएचसी ने जूनियर इंजीनियरों के लिए टिकाऊ निर्माण पर केंद्रित व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया

Ajit Sinha

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान , मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षको की नियुक्ति की हैं- पत्र पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x