Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी ने सब – इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को एक लाख 15 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी पुलिस पोस्ट में तैनात सब – इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को एक लाख 15 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है । हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही सब-इसंपेक्टर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में आज एक रेड के दौरान सब इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता अपनाते हुए साथ में शिकायतकर्ता को भी साथ रखा गया। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के गुरुग्राम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पर्याप्त सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने सार्वजनिक संस्थानों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम को जारी रखे हुए है। आम- जन को इस मुहिम से जोड़ने के मकसद से हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने फ़ोन नंबर जारी किए हैं। भ्रष्टाचार से सम्बंधित कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 18001802022 और 1064 पर दी जा सकती है।

Related posts

दो दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की लात -घूसों से पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसके शव को झाड़ियों में फेंक-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों चलते शहर भर में “नाइट कर्फ्यू” लागू, सख्ती बरतने के दिए आदेश हैं – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान ने अधिकारियों के साथ सफाई को लेकर की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x